कोरबा: युवा गणेश उत्सव समिति ने अपनी संरचना और नेतृत्व का किया ऐलान
कोरबा। युवा गणेश उत्सव समिति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-2 ने आगामी गणेश उत्सव को सफल और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए अपनी संरचना और नेतृत्व की घोषणा की है।
समिति के अनुसार, अध्यक्ष पद पर श्री कुनाल राठौर, कोषाध्यक्ष पद पर श्री क्रितेश अग्रवाल और श्री सोनू राठौर और उपाध्यक्ष पद पर श्री रवि ठाकुर, श्री निलेश कश्यप (राजू), श्री नील गेलियर और शाकिब अहमद नियुक्त किए गए हैं। सचिव पद पर श्री शुभम् दास महंत, श्री शशिकांत ठाकुर और श्री चैतन्य सुराना तथा सह-सचिव पद पर श्री संजय गुप्ता, श्री सौरभ जायसवाल, श्री अनमोल महंत और श्री जोयल रविन्द्रन जिम्मेदार होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए श्री प्रतिक साहू और श्री राजेश नंदा को सांस्कृतिक अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूजा संचालन की जिम्मेदारी पूरी समिति की होगी।
अनुशासन और संचालन मंडल में कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है, जिससे आयोजन में सुचारू रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। समिति के संरक्षक मंडल में श्री आर. एन. पाण्डेय, श्री विकास महतो, डॉ. राजीव सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।









