बाल दिवस पर रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने बच्चों के साथ मनाया खुशियों का उत्सव
बाल दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वीन्स द्वारा सक्रिय आंगनबाड़ी स्कूल में बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्लब की ओर से बच्चों को सॉफ्ट टॉयज, बिस्किट, चिप्स एवं अन्य उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रोटरी सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल खेले और खूब मस्ती की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण आनंद और उल्लास से भर गया।

रोटरी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। बच्चों की मासूम हँसी, उत्साह और उमंग ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके, सचिव रोटेरियन रिंपी होरा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मंजीत सैनी, रोटेरियन शिल्पी, रोटेरियन छाया सिंह, रोटेरियन क्षमा सिंह, रोटेरियन रश्मि पटेरिया उपस्थित रहीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में भरपूर सहयोग एवं सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ पहुँचाना और बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार एवं मुस्कान के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।










