वंदे भारत ट्रेन में भोजन परोसने में प्लास्टिक का उपयोग — यात्रियों में आक्रोश

कोरबा। पूरे देश में “प्लास्टिक हटाओ अभियान” राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और प्लास्टिक-मुक्त भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। लेकिन विडंबना यह है कि देश की आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन में अभी भी बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पैकिंग का उपयोग किया जा रहा है।

यात्रियों का कहना है कि भोजन लंबे समय तक प्लास्टिक पन्नियों में पैक करके रखा जाता है और फिर परोसा जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह स्थिति स्वच्छ भारत और प्लास्टिक हटाओ अभियान जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के विपरीत है।

यात्रियों व जनसामान्य ने इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए भारतीय रेल प्रशासन से मांग की है कि:

वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों में भोजन परोसने के लिए प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद किया जाए।

इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल व स्वास्थ्यवर्धक पैकेजिंग अपनाई जाए।

भारतीय रेल इस दिशा में पहल करके पूरे देश के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करे।

About The Author