नगर दर्पण की ख़बर का असर : मुआवज़े की लालच में बने 200 पोल्ट्री फार्म तोड़े गए

धर्मजयगढ़। नगर दर्पण  में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। कुछ दिनों पहले ही हमने यह जानकारी दी थी कि धर्मजयगढ़ क्षेत्र में अधिक मुआवज़े की लालच में लगभग 150 से 200 पोल्ट्री फार्म तैयार किए गए हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आज उन सभी अवैध रूप से बनाए गए पोल्ट्री फार्म को तोड़ दिया।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोज़र चलवाकर फार्म को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मुआवज़े के नाम पर धोखाधड़ी या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि अवैध निर्माण पर अंकुश लगना बेहद ज़रूरी था। वहीं, प्रशासन ने भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख़्त निगरानी रखने का आश्वासन दिया है।

About The Author