ईद मिलादुन्नबी पर जिले में शराबबंदी की मांग
राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली पंजीकृत संस्था तहफ्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट के कोरबा जिला के प्रथम व नवनियुक्त अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले बड़े पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के पावन अवसर पर जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू करने कलेक्टर के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंप करी मांग
कोरबा। भाजपा प्रदेश प्रभारी, सर्व मुस्लिम जमात के मुख्या, नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष, अनेक संगठन के बड़े पदाधिकारी व राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली पंजीकृत संस्था तहफ्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले बड़े पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के पावन अवसर पर जिले में पूर्ण शराबबंदी लागू करने कलेक्टर के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंप मांग कर गंगा-जमुना तहजीब को आगे बढ़ाने का स्वागतेय व प्रशंसनीय कदम उठाया है है।
युवा नेता ने निवेदन पूर्वक मांग की है कि मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ निकट है, जो कि दिनांक- 05 सितंबर 2025, दिन- शुक्रवार, जुलूस के रूप में शहर में भ्रमण कर अपने तय गंतव्य स्थान को पहुंच तय समय पर कार्यक्रम पश्चात समापन होगी । यह वही दिन है जब समस्त मानवता के लिए रहमत बनकर हमारे आख़िरी नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ का जन्म हुआ। यह दिन पूरे अदब और एहतराम के साथ मनाया जाता है और इसमें जिले के कोने-कोने से हज़ारों अकीदतमंद बड़ी संख्या में शरीक होते हैं। इस दिन जिले में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ निकलते हैं, दरूद व सलाम की महफ़िलें सजती हैं और अमन-ओ-मोहब्बत का पैग़ाम दिया जाता व देश की तरक्की व शांति के लिए दुआएं की जाती है। बुज़ुर्ग, नौजवान, महिलाएँ और मासूम बच्चे तक इस जश्न में शरीक रहते हैं।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे पवित्र अवसर पर शराब जैसी बुराई—
* धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती है।
* माहौल खराब कर सकती है और शांति-व्यवस्था पर खतरा बनती है।
* साम्प्रदायिक सौहार्द और जिले की गरिमा पर विपरीत असर डालती है।
युवा समाजसेवी ने कहा है कि अतः हमारी दृढ़ मांग है कि—
1. ईद मिलादुन्नबी ﷺ के दिन जिले की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें, ठेके, बार और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद किए जाएँ।
2. इस संबंध में सख़्त प्रशासनिक आदेश जारी हों और संबंधित थाना क्षेत्रों को विशेष सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया जाए।
3. जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर तत्काल कड़ी रोक लगाई जाए।
बकौल श्री आरबी ने कहा कि इस मांग पर कार्रवाई करके आप न सिर्फ़ मुस्लिम समाज के धार्मिक जज़्बात का सम्मान करेंगे, बल्कि जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब, अमन-ओ-शांति और आपसी भाईचारे को भी मज़बूती प्रदान करेंगे।
मो. न्याज ने जोर देते कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि आप हमारी इस गंभीर और न्यायसंगत मांग पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।
मो. न्याज नूर आरबी ने इस वाजिब व उचित मांग की प्रतिलिपि
1. ज़िलाधीश महोदय, जिला- कोरबा(छ.ग.)।
2. पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला- कोरबा(छ.ग.)।
3. थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली, कोरबा शहर, जिला- कोरबा(छ.ग.)।
4. इन्हें भी सौंपी है।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के मो. समशुद्दीन हुसैन, शेख मंसूर, सैय्यद हिशामुद्दीन, मो. सरफराज अली, मो. इरफ़ान मेमन समेत पूरे जिले के वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी व गणमान्य आमजन मौजूद थे।









