कोरबा: प्राथमिक शाला गढ़कटरा के बच्चों ने सतरेंगा में किया वृहद पौधरोपण

जिला कोरबा आज दिनांक 25.08.2025 को शासकीय प्राथमिक शाला गढ़कटरा, द्वारा सतरेंगा में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कब मास्टर श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के कब बुलबुल, नन्हें नन्हें बच्चों ने पौधारोपण में सहयोग किया। आम,पीपल और बरगद का पौधा लगाया। पौधे लगाने के साथ साथ उसे ट्री गार्ड से सुरक्षित भी किया।

About The Author