पहली बार लोन लेने वालों के लिए बड़ी राहत: अब CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं: प्रीती अग्रवाल

सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे नए उधारकर्ताओं को केवल CIBIL स्कोर के आधार पर लोन देने से इंकार न करें। पहली बार लोन लेने वाले व्यक्तियों के पास अक्सर क्रेडिट स्कोर नहीं होता, जिस कारण उन्हें अब तक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। रिज़र्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में बैंक को व्यापक due diligence यानी अन्य वित्तीय और व्यक्तिगत मानकों के आधार पर निर्णय लेना होगा, न कि सिर्फ़ CIBIL रिपोर्ट पर निर्भर रहना होगा।

यह कदम खासतौर पर उन युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए राहत लेकर आया है, जो पहली बार लोन लेना चाहते हैं लेकिन उनके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा और अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का रास्ता खुलेगा

About The Author