कोरबा: राज्य स्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ

कोरबा। शहर के सीएसईबी सीनियर क्लब में राज्य स्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 फीडे (अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ) रेटेड चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 22 जिलों से लगभग 200 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें कुछ ने पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। प्रतियोगिता के अंत में महिला और पुरुष वर्ग से कुल 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे, जहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।

About The Author