स्वदेसी सुरक्षा व विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार के लिए धरना प्रदर्शन

छतीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंद्रास्ट्रीज कोरबा- स्वेदशी जागरण मंच -हिन्दू क्रांति सेना-भारत विकास परिषद एवम कोरबा के समस्त ब्यापारी संगठन सदस्य एवं व्यापारी बन्धुओ द्वारा*

अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के मध्य नजर पूरे देश में स्वदेशी व्यापार और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु अभियान चल रहा है,
इसी परिपेक्ष में आज शाम 4:00 बजे पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ एक ही समय पर छत्तीसगड़ चेंबर के द्वारा स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान
का शंखनाद किया गया है,

स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने, देश हित में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किए जा रहे इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ चेम्बर भी अपने कोरबा जिला में भी ट्रांसपोर्ट नगर चौक मे आज शाम 4 बजे यह आयोजन किया गया,
अतः इस शंखनाद धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सहभागी रहे ।
संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी,गजानन्द अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल जी,कमलेश यादव जी,यूनुस मेमन जी,एस डी शर्मा,कुवर लाल मनवानी,प्रेम रामचंदानी , नरेश अग्रवाल, रोहिणी सुल्तानिया, शुभम अग्रवाल, राहुल चौधरी, अशोक चौधरी , प्रियक गोयल ,अभय बेरीवाल एवम भारी संख्या में कोरबा के ब्यापारी बंधुओ की उपस्थिति में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार करने की दिशा में जागरूक करने मे संगठित प्रयास किया गया तथा विदेशी वस्तुओं का पोस्टर जलाकर विरोध किया गया ।उक्त जानकारी जगदीश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दी गई

About The Author