लायंस क्लब बालको द्वारा वाल्मीकि आश्रम में पुस्तक एवं वस्त्र वितरण
कोरबा, 21 अगस्त 2025। लायंस क्लब बालको द्वारा स्वर्गीय मनीष केडिया जी की पावन स्मृति में सेवा कार्य का आयोजन महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आई.टी.आई. चौक, बालको रोड, कोरबा में गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आश्रम के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एवं परिधान वितरित किए गए। वितरण का कार्य आश्रम के संरक्षक लायन जी.पी. केडिया जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ, जिससे बच्चों के चेहरों पर उल्लास झलक उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन विजय अग्रवाल जी, डिस्ट्रीक्ट गवर्नर तथा वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय उपाध्यक्ष (जसपुर प्रांत) श्री महेश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लायन डी.के. कुदेशिया जी, लायन पी.एल. सोनी जी, क्लब अध्यक्ष लायन विक्रम अग्रवाल, सचिव लायन अजय कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन हरविंदर सिंह, लायन कैलाश कुमार अग्रवाल, लायन अतुल शाह सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्द और सेवा की भावना के साथ किया गया। सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय मनीष केडिया जी के व्यक्तित्व एवं उनकी समाज सेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।









