कोरबा से लापता हुए सुनील अग्रवाल, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
कोरबा। जिले के सीतामणी क्षेत्र से 44 वर्षीय सुनील अग्रवाल के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, वे 20 अगस्त 2025 की सुबह 6:30 बजे कोरबा से रायगढ़ जाने के लिए निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें दोपहर लगभग 12:30 बजे सारंगढ़ बस स्टैंड, रायगढ़ के पास देखा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे पैदल रायगढ़ की ओर जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
सुनील अग्रवाल का रंग गोरा और कद लगभग 5.5 फीट है। अचानक गायब हो जाने से परिजन बेहद चिंतित हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आम जनता से मदद की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सुनील अग्रवाल के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर –
👉 अनिल अग्रवाल, कोरबा – 📞 9827155081, 9479112555









