कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद गीता महंत का निधन, पुरानी बस्ती में शोक की लहर
कोरबा। कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता एवं पुरानी बस्ती वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती गीता महंत का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती गीता महंत पुरानी बस्ती, पंजाबी गुरुद्वारा रोड की निवासी थीं। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेसजनों, नगरजनों और बस्तीवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। गीता महंत को क्षेत्र में समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। लोगों ने उन्हें न सिर्फ एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया, बल्कि महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को उठाने वाली आवाज के रूप में भी श्रद्धांजलि दी।









