स्वतंत्रता दिवस पर स्काउट्स एवं गाइड्स की जिम्मेदारी: कोरबा में मुख्य समारोह व सरकारी कार्यालयों में फहराया तिरंगा
कोरबा। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा की टीम ने राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य किया।
डीसीसी मोहम्मद सादिक़ शेख के नेतृत्व में डीओसी द्वय डीग़म्बर सिंह कौशिक और उत्तरा मानिकपुरी, रोवर लीडर राजीव साहू एवं पंकज साहू ने मिलकर यह जिम्मेदारी निभाई। मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
इसके साथ ही जिला प्रशासन के अन्य कार्यालयों—कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय—में भी स्काउट्स एवं गाइड्स की उक्त टीम द्वारा ध्वज फहराने की जिम्मेदारी निभाई गई।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्य की सराहना करते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।















