FASTag Annual Pass की बुकिंग शुरू, केवल 3 ईजी स्टेप में होगा एक्टिवेट, जानें प्रोसेस और 10 बड़े सवालों के जवाब
जाने वाले एक्सप्रेसवे, स्टेट हाईवे (SH) इत्यादि के टोल प्लाजा या पार्किंग स्थलों पर ये पास काम नहीं करेगा. इन जगहों पर इसका फास्टैग पहले की ही तरह काम करेगा और जहां जरूरी होगा वहां फास्टैग से पैसे कटेंगे. इसलिए अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
3- किस तरह के वाहनों को मिलेगा एनुअल पास?
सरकार का कहना है कि, फास्टैग एनुअल पास VAHAN डेटाबेस के माध्यम से जांच के बाद केवल प्राइवेट कार, जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी किया जाएगा. इस प्रोग्राम में कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी-कैब, ट्रक, मिनी-ट्रक या बस जैसे व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं. यानी इस पास का लाभ केवल प्राइवेट व्हीकल ओनर्स को ही मिलेगा. यदि फास्टैग को किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो ये डी-एक्टीवेट हो जाएगा.
4- कैसे और कहां से खरीद सकते हैं पास?
फास्टैग सालाना पास केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्गयात्रा (Rajmargayatra) मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन ही खरीदा या एक्टिवेट किया जा सकता है. मंत्रालय ने ये साफ कहा कि, किसी भी दूसरे वेबसाइट या ऐप के जरिए सालाना पास खरीदने की गलती न करें, ये फ्रॉड हो सकता है.
5- कैसे एक्टिवेट होगा फॉस्टैग एनुअल पास?
वाहन की पात्रता और संबंधित FASTag की पुष्टी होने के बाद सालाना पास एक्टिवेट किया जाएगा. इसके लिए यूजर को NHAI के वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप पर जाना होगा, जहां इसके लिए एक लिंक मिलेगा. राजमार्ग यात्रा ऐप पर केवल 3 ईजी स्टेप में इसे एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके लिए ऐपर पर दिए गए “Annual Toll Pass” टैब पर , और एक्टिवेट बटन पर दबाएं. अगले स्टेप में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और तीसरे स्टेप में पेमेंट कर प्रक्रिया पूरी करें. भुगतान करने के बाद पास के एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सामान्यत: 2 घंटे के भीतर सालान पास उक्त फास्टैग पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा.
6- क्या खरीदना होगा नया FASTag?
नहीं, सालान पास को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है. वार्षिक पास आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट किया जाएगा, बशर्ते कि वो पात्रता मानदंडो को पूरा करता हो. जैसे, कि फास्टैग वाहन के विंडशील्ड पर सही ढंग से लगाया गया हो, वैलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो और ब्लैकलिस्ट न हो. इसलिए सालान पास एक्टिवेट कराने से पहले इन बातों की तस्दीक जरूर कर लें.
7- क्या एनुअल पास ट्रांसफर कर सकते हैं?
नहीं, सालाना पास किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है. यह सिर्फ उसी वाहन के लिए मान्य होगा, जिस पर FASTag लगा हो और पंजीकृत किया गया हो. किसी भी अन्य वाहन पर इसका इस्तेमाल किए जाने पर ये ऑटोमेटिकली डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. पास के सटीक एक्टिवेशन के लिए फास्टैग का उसी वाहन के विंडशील्ड पर लगा होना बेहद जरूरी है, जिस पर कि वो रजिस्टर्ड है.















