अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कोरबा की छात्रा बहनों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों के सुरक्षित और सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने कोरबा के पुलिस अधीक्षक को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। बहनों ने बताया कि यह पहल पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाईचारे के भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

कोरबा जिला संयोजक, ABVP ने बताया कि पुलिसकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं, ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर उन्हें बहनों का स्नेह और आशीर्वाद देना हमारे लिए गर्व की बात है।

About The Author