कोरबा: दवा की ओवरडोज से महिला की हालत बिगड़ी, धोखे से ली गई थी अधिक मात्रा में दवा
कोरबा, 31 जुलाई 2025। तुलसी नगर कॉलोनी निवासी एक 27 वर्षीय महिला की तबीयत बुधवार को अचानक गंभीर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने गलती से अत्यधिक मात्रा में दवा का सेवन कर लिया था, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने बताया कि महिला ने किसी धोखे में आकर ओवरडोज में दवा ले ली थी। हालत खराब होने पर उसका पति उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते अस्पताल लाने के कारण स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका है।
अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मरीज की निजता का ध्यान रखते हुए उसका नाम और तस्वीर सार्वजनिक नहीं की जा सकती। अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स प्रतीमा सरकार ने बताया कि पीड़िता को फिलहाल निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।















