सुरों के शहंशाह स्व. मोहम्मद रफ़ी जी की पुण्यतिथि पर सुरमयी स्वराजंलि कार्यक्रम आयोजित
कोरबा। सुरों के बादशाह एवं संगीत जगत के महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी जी की 45वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “स्वराजंलि” का आयोजन कोरबा जिले के कलाकारों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2025 को गीतांजलि भवन सभागार, कोरबा में आयोजित हुआ, जिसमें रफ़ी साहब को संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत जी, जिन्होंने अपने वक्तव्य में मोहम्मद रफ़ी जी के सुरों की मधुरता और उनके अमर गीतों को स्मरण करते हुए उन्हें युगों-युगों तक याद किए जाने वाला कलाकार बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे कोरबा की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने मोहम्मद रफ़ी जी के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया और दर्शकों को सुरों की मधुर दुनिया में पहुंचा दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजक श्री सोनू भाटिया, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक (कोरबा) रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








