जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं

कोरबा स्थित आशीर्वाद भवन में आज जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी तथा कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में रामसिंग अग्रवाल,एम डी मखीजा,मोहन लाल जैन,राजेंद्र अग्रवाल,गोपाल मोदी, CA आशीष खेतान, CA अखिलेश अग्रवाल उपस्थित हुए

इस अवसर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को नये दायित्वों की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने चेम्बर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए व्यापारिक विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने चेम्बर भवन के विस्तार हेतु ₹25 लाख की राशि की घोषणा की, जिसे कोरबा के व्यापारी वर्ग के हित में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री राम सिंह अग्रवाल, अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी, राजेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल सहित समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के अनेक विशिष्टजनों एवं व्यापारीगणों की उपस्थिति से समारोह और अधिक गौरवमयी हो गया।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा निश्चित ही व्यापारिक उन्नयन की नई ऊँचाइयों को छुएगा

About The Author