LIVE:संसद में 16 घंटे की मैराथन बहस, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गयी है। इस विशेष चर्चा के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और ऐसे में यह चर्चा तीन दिन तक चल सकती है। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार के अपने एजेंडे में ‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष चर्चा’ सूचीबद्ध की है। कहा जा रहा है कि चर्चा के दौरान विपक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा

About The Author