उप मुख्यमंत्री अरूण साव का 20 जुलाई को कोरबा दौरा, अटल परिसर में करेंगे प्रतिमा अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

कोरबा/19 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 20 जुलाई, रविवार को कोरबा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर बिलासपुर स्थित सिम्स ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे कोरबा के अटल परिसर, विवेकानंद उद्यान के पास पहुंचेंगे, जहां वे महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।1.50 बजे वे भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.10, बजे एम.जी.एम. हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।