कोरबा: फ्रेंड्स किटी ग्रुप ने ‘काके दी हटी’ में सावन उत्सव मनाया, डांस और गेम्स के साथ मस्ती का माहौल
कोरबा। शहर की प्रसिद्ध फ्रेंड्स किटी ग्रुप ने शनिवार को होटल काके दी हटी में सावन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में सभी महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर भाग लिया और सावन के इस विशेष मौके का जमकर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में हाऊ जी गेम, म्यूजिकल चेयर, डांस प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। समूह में उत्साह और उमंग से भरपूर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन की खास बात रही ‘सावन सुंदरी प्रतियोगिता’, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ और अंततः डॉ. अंजना सिंह द्वारा विजेता को ‘सावन सुंदरी’ का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शेरी मन्लोचन, राजश्री पांडे, कुसुम सेठ, प्रभा नायक, मीरा पांडे, जुगुनू, मसरत सहित समूह की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने आयोजन को सफल और यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
















