जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा व नगर पालिका निगम कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

कोरबा lजिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने जारी एक विज्ञप्ति में बना बताया कि
गौ माता चौक कोरबा के बाजू में एक एकड़ बाउंड्री बाल किए हुए स्थान में जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 150 नीम पेड़ का वृक्षारोपण कर नीम बाड़ा का निर्माण होना है l
आप भी अपने परिवार के सदस्य की स्मृति में अपने हाथ से एक नीम का पौधा लगाएl
कार्यक्रम मंगलवार दिन दिनांक 15 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से गौ माता चौक सीतामढ़ी कोरबा में संपन्न होगाl परिवारजन की स्मृति में जो नाम लिखना है उसे व्हाट्सएप करें ताकि 15 जुलाई को वृक्षारोपण के समय ही नेमप्लेट को लगाया जा सके l

About The Author