दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

breking

नई दिल्ली, गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए। सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में था। झटके दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। अचानक जमीन कांपने से लोग डरकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

कुछ जगहों पर लोग सुरक्षित स्थानों पर भागते नजर आए। हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की गहराई सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे रही।

10 July Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल…

About The Author