मैनपाट शिविर में छत्तीसगढ़ी रंग: सीएम साय और नितिन नबीन ने थामा मांदर, लोकगीतों पर थिरके भाजपा नेता

सरगुजा। मैनपाट में आयोजित भाजपा सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार रात सांस्कृतिक रंग बिखर गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की धुन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन खुद मंच पर पहुंचे और मांदर की थाप पर जमकर थिरके।

धर्मांतरण के गढ़ पर चला बुलडोजर, छांगुर बाबा की कोठी दूसरे दिन भी ध्वस्त

शिविर में शामिल भाजपा सांसद और विधायक भी लोकगीतों की सुमधुर धुनों पर कदम से कदम मिलाते नजर आए। कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

मुख्यमंत्री साय और प्रदेश प्रभारी नबीन के साथ अन्य नेताओं का छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति में रच-बस कर उत्साह दिखाना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा। मंच पर मांदर बजाते हुए नेताओं के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक मंथन के साथ लोकपरंपरा का यह अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन पार्टी के जनसंपर्क और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने का काम करते हैं।

About The Author