देशभर के आम लोगों के लिए राहत की खबर: महंगाई दर 6 साल के सबसे निचले स्तर पर: प्रीति अग्रवाल

भारत में आम जनता के लिए सबसे बड़ी चिंता हमेशा से महंगाई रही है, लेकिन इस बार देशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अप्रैल 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर सिर्फ 3.16% रह गई है, जो पिछले 6 सालों में सबसे कम है। मार्च 2025 में यह दर 3.34% थी, जबकि अप्रैल 2024 में 4.83% थी। इससे पहले जुलाई 2019 में महंगाई दर 3.15% थी।

महंगाई में आई इस कमी का मुख्य कारण सब्जियों, फलों, दालों और खाने-पीने की अन्य चीजों की कीमतों में गिरावट है। साथ ही, इस साल बेहतर मानसून और अच्छी फसलों की वजह से पूरे वर्ष महंगाई दर 4% से नीचे रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर का सीधा फायदा देश के हर आम नागरिक को मिलेगा, क्योंकि रोजमर्रा के सामान की कीमतें कम रहने से लोगों की जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा। आमतौर पर महंगाई बढ़ने पर यह बड़ा मुद्दा बन जाता है, लेकिन जब महंगाई कम होती है, तो इसकी चर्चा कम होती है। इसलिए यह खबर देश के हर नागरिक के लिए राहत और खुशी की बात है।

About The Author