• nagardarpannews

नगर निगम ने फिर छेड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सीतामढ़ी से मेन रोड तक कार्रवाई शुरू

सीतामढ़ी। नगर निगम प्रशासन ने पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार को निगम की टीम ने सीतामढ़ी से लेकर मेन रोड तक सघन कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार रोजाना चलाया जाएगा। इसके तहत दुकानदारों और अस्थाई कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं अपने कब्जे हटा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे रखे गए ठेलों, अस्थाई टीन शेड, और दुकानों के आगे बढ़ाए गए प्लेटफार्म को हटाया गया। इस कार्रवाई से कई जगह लोगों में हड़कंप मचा रहा।

About The Author