• nagardarpannews

CSEB चौक में दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, शराबी चालक ने घंटों किया हंगामा, भारी जाम से लोग परेशान

कोरबा। शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम CSEB चौक में दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कार चालक नशे में धुत पाया गया, जिसने मौके पर जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में चूर व्यक्ति अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी में जा भिड़ा। हादसे के बाद चालक बीच सड़क पर उतरकर चिल्लाने-झगड़ने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चालक कई घंटों तक ड्रामा करता रहा।

About The Author