• nagardarpannews

CG Fraud News : 70 लाख की बड़ी ठगी, दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर से 70 लाख रुपए की ठगी के दो मामले सामने आए हैं. नौकरी दिलाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर यह ठगी की गई है. दोनों ही मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. युवती समेत दो शातिर आोरपियों ने अलग-अलग लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया.

मोदी सरकार के 11 साल : प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को तपा कर 140 करोड़ जनता के लिए सोचा, संकल्प से सिद्धि-बनेगा भारत विकसित

आरोपियों ने लोगों को उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहकर झांसे में ले लिया. कुल 6 लोगों से 50 लाख रुपए लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए हैं. सिविल लाइन थाना में ठगी करने वाली युवती सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

शहर के जगमल चौक निवासी राहुल ठक्कर ठगी का शिकार हुआ है. शातिर आोरपी ने युवक को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने की बात कही. आरोपी ने युवक राहुल को झांसा देकर 20 लाख रुपए ठग लिए. इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी आदित्य यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About The Author