अरुण नायडू बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मजदूर सभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक

कोरबा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़ी मज़दूर इकाई “जनशक्ति मजदूर सभा (JMS)” में छत्तीसगढ़ से एक नई नियुक्ति हुई है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, श्री बी. अरुण नायडू को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति JMS के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान द्वारा की गई है।

राजेश पासवान ने नियुक्ति पत्र में कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बी. अरुण नायडू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मजदूर सभा का संगठनिक विस्तार तीव्र गति से होगा। उन्होंने नायडू को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि पार्टी और श्रमिक हितों के संरक्षण के लिए यह कदम बेहद सकारात्मक सिद्ध होगा।

About The Author