एकलव्य नायर ने खयाल गायन प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

कोरबा/ 27 मई 2025.डीपीएस एनटीपीसी में कक्षा 8वीं के छात्र एकलव्य नायर ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय खयाल गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एकलव्य की इस उपलब्धि पर स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है।

एकलव्य नायर शरद नायर के पुत्र और गोपीनाथ (गोपि) नायर के पौत्र हैं। उनके संगीत गुरु संगीता शिक्षक श्री सुधिन दास हैं, जिनके मार्गदर्शन में एकलव्य ने खयाल गायन की बारीकियाँ सीखी हैं।

प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें एकलव्य ने अपने मनमोहक सुरों और शास्त्रीय पकड़ से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने राग यमन में अपनी प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया।

About The Author