कावेरी में तैरता मिला पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव, आत्महत्या की आशंका

बेंगलुरु।’ कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी में मृत पाए गए थे। 70 वर्षीय अयप्पन कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक थे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICMR) का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-फसल वैज्ञानिक थे।

श्मशान घाट के पास नरकंकाल मिलने से सनसनी, लापता बच्ची से जुड़ा हो सकता है मामला

रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बताया कि पुलिस को नदी में तैरते हुए एक शव के बारे में लोगों से सूचना मिलने के बाद उनका शव बरामद किया गया। उनका दोपहिया वाहन नदी किनारे पाया गया और संदेह है कि अयप्पन ने नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है पूरी जांच के बाद ही उनकी मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकती है। सुब्बन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author