चाकू लहराते युवक का वीडियो वायरल, दोस्त से कहा- ‘ले, बना वीडियो’, अब पुलिस की तलाश जारी
बालोद।’ छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक का चाकू लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपने दोस्तों के साथ बैठा नजर आ रहा है और हाथ में करीब 7 इंच लंबा चाकू लिए हुए है। जब उसके साथी ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो युवक ने बेपरवाही से कहा – ले, बना वीडियो।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद बालोद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश दी। लेकिन युवक फरार हो गया।















