Womaniya 2025 सम्मान से कोरबा DOC guide उत्तरा मानिकपुरी हुई सम्मानित
Womaniya 2025 सम्मान से कोरबा DOC guide उत्तरा मानिकपुरी हुई सम्मानित
कोरबा जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मे जिला संगठन आयुक्त (गाइड) के रूप मे कार्यरत सुश्री उत्तरा मानिकपुरी को उनके स्काउट गाइड मे उत्कृष्ट योगदान, महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों और अन्य सामाजिक कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 अप्रैल 2025 को लावण्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित महिला विमेनिया सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे रायपुर मे आयोजित भव्य सम्मान समारोह मे दिया गया।उक्त समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ से 51 महिलाओं को सम्मानित किए जिसमें जिला कोरबा की उत्तरा मानिकपुरी को सम्मान प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि उत्तरा मानिकपुरी पिछले 15 साल से जिला कोरबा में अपनी सेवाएं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरबा में दे रही है।