कोसाबाड़ी में सब्जी दुकान पर पहुंचा बंदर, अदरक और धनिया खूब खाया; दुकानदार ने नहीं भगाया
कोरबा। शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में आज एक बंदर लोगों के बीच कौतूहल का केंद्र बना रहा। शाम करीब 4 बजे एक बंदर सब्जी की दुकान पर आकर बैठ गया और वहां रखी सब्जियां खाने लगा। बंदर को देखकर आसपास के लोग भी उसे देखने के लिए रुकने लगे।

अदरक और धनिया बंदर को खूब पसंद आए
दुकान पर पहुंचे बंदर को कई सब्जियों और फलों के बीच सबसे ज्यादा अदरक और धनिया पसंद आया। उसने इन्हें खूब खाया, जबकि दुकान में रखे अन्य फल उसे खास पसंद नहीं आए और उसने उन्हें नहीं खाया।
दुकानदार ने दिखाई इंसानियत
इस दौरान सब्जी विक्रेता ने बंदर को भगाने या डराने के बजाय उसे आराम से खाने दिया। दुकानदार की इस संवेदनशीलता ने लोगों का ध्यान खींचा। जहां आमतौर पर दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने पर लोग जानवरों को भगा देते हैं, वहीं इस दुकानदार ने बंदर को भोजन करने दिया।
कोसाबाड़ी क्षेत्र की यह घटना पशु-पक्षियों के प्रति दया और संवेदनशीलता का एक छोटा-सा उदाहरण बनी। दुकानदार के इस व्यवहार की चर्चा क्षेत्र में होती रही।










