4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन दवाओं पर सरकार की सख्ती, बिना डॉक्टर की सलाह न दें
नई दिल्ली/कोरबा। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाले सभी Fixed Dose Combination (FDC) दवाओं के संबंध में महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन दवाओं का 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। निर्माताओं को दवा के पैकेट, लेबल और पैकेज इंसर्ट पर भी यह चेतावनी स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का यह निर्णय विशेषज्ञ समिति और Drugs Technical Advisory Board (DTAB) की सिफारिशों के बाद लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, छोटे बच्चों में इस तरह के संयोजन से जोखिम हो सकता है और इसके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।
जिन दवाओं के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं—
1. Flucold AF Drops
2. Febrex Plus Drops
3. Wikoryl AF Drops
4. Welminic Drops
5. Alex Drops
6. Flucold Drops
7. Solvin Cold AF Drops
8. Theocold AF Drops
9. Sinarest-AF Drops
10. Flucold AF Drops
11. Ascoril AF Drops
12. Welminic AF Drops
13. Alex-P Drops
14. Noblok-AF Drops
15. Theocold-AF Drops
16. Anti-CC Drops
अभिभावकों के लिए जरूरी सावधानी: तस्वीर में दी गई इन सभी ब्रांडों को सामान्य अर्थ में “पूरी तरह प्रतिबंधित दवाएं” कहना सही नहीं होगा। सरकारी आदेश का मुख्य विषय Chlorpheniramine Maleate + Phenylephrine Hydrochloride वाले FDC का 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में उपयोग है।
इसलिए माता-पिता को बच्चों को सर्दी-जुकाम की कोई भी दवा अपने मन से नहीं देनी चाहिए और दवा देने से पहले डॉक्टर या बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
स्रोत: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार/ CDSCO।









