उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा जी अपने अल्प प्रवास पर कोरबा जिला पहुंचे थे इसी दौरान वापसी में उन्होंने व्यवहार न्यायालय कटघोरा मे भी कुछ समय रुककर न्यायिक अधिकारियों सहित अधिवक्ता संघ कटघोरा के सदस्यों एवं अधिवक्ताओं से मुलाकात किया

अधिवक्ता संघ कटघोरा के पदाधिकारी एवं अधिवक्ताओं के द्वारा मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा तथा उनके साथ आए रजिस्ट्रार जनरल , प्रधान जिला न्यायाधीश ,बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य शैलेंद्र दुबे तथा छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पाराशर जी का आत्मीय स्वागत किया गया l
👉 इस दौरान अधिवक्ता संघ कटघोरा के द्वारा अपने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से कुटुंब न्यायालय कटघोरा का लिंक कोर्ट महीने में केवल 10 से 12 दिन लगने की बात बताई गई जबकि प्रकरणों की संख्या काफी अधिक है जिससे पक्षकारों को समय से न्याय नहीं मिल पाता , उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने शीघ्र ही नियमित रूप से कटघोरा में कुतुब न्यायालय स्थाई रूप से संचालन किया जाने को अनुमति प्रधान कर दी l इसके अलावा भी लेबर कोर्ट, एट्रोसिटी कोर्ट सहित कुछ अन्य मांग एवं समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए l

About The Author

मुख्य ख़बर