CG Crime News : रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी, पारिवारिक विवाद और शराब की लाइन में झगड़े ने ली दो जान

CG Crime News : बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां लोग भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार मना रहे थे, वहीं बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी। कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

भांजे से विवाद का विरोध करने पर बड़े भाई पर हमला

पहली घटना ग्राम हरदीकला टोना की बताई जा रही है। यहां भांजे के साथ गाली-गलौज और मारपीट का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर सब्बल से हमला कर दिया।

ओपन जेल की तैयारियों में देरी पर High Court’ की नाराजगी, सरकार को दिए जल्द व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

शराब की लाइन में विवाद के बाद दूसरी हत्या

वहीं, दूसरी वारदात भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ही सामने आई। बताया जा रहा है कि शराब की लाइन में खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान एक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एक ही थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो हत्या की घटनाएं सामने आने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों मामलों में घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

About The Author