CG Breaking : विवेक आचार्य बने राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक, आदेश जारी
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
वन विभाग ने जारी किया आदेश
विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नई पदस्थापना के बाद IFS अधिकारी विवेक आचार्य नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी संचालक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।










