पूजा राठौर की सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका

जांजगीर-चांपा। पूजा राठौर सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा के साथ-साथ परिवार परामर्श केंद्र, जिला पुलिस जांजगीर-चांपा में काउंसलर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में पूजा राठौर पारिवारिक विवादों के समाधान, पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने तथा परिवारों में आपसी संवाद और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करती हैं। उनका प्रयास रहता है कि पारिवारिक मामलों का समाधान समझाइश, संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए।

वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी वे महिलाओं से जुड़े विषयों और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उनकी दोहरी जिम्मेदारी महिला सशक्तिकरण और परिवारों में सामाजिक समरसता बनाए रखने के प्रयासों को मजबूत करती है।

पूजा राठौर का कहना है कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और संवाद एवं समझदारी के माध्यम से कई पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद परिवारों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

About The Author