स्वतंत्रता दिवस पर वाहन चालक संघ का सम्मान

कोरबा। खमोरा स्थित DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत मुखर्जी ने वाहन चालक संघ के सदस्यों को उनके सेवा भाव और जिम्मेदारी के लिए मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल लाने-ले जाने के साथ उनके भविष्य को संवारने में वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और जिम्मेदारीपूर्वक सेवाएं देने के लिए वाहन चालक संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

About The Author