कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श
कोरबा। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Acellus Hospital, अवंति विहार, रायपुर तथा मारवाड़ी ब्राम्हण विकास समिति एवं मारवाड़ी ब्राम्हण महिला मंडल, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हो गई है। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।


चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं। इनमें डायबिटीज एवं जनरल फिजिशियन डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. स्मिता राय, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार राय तथा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. एकांत बुधवानी शामिल हैं।
शिविर में डायबिटीज, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, कान-नाक-गला, हड्डी एवं जोड़ तथा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।
जरूरतमंद लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील
आयोजकों ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श मिलने से मरीजों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उचित मार्गदर्शन में मदद मिलेगी।
शिविर का आयोजन 18 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीपरशुरामाय भवन, दुरपा रोड, मेहर वाटिका के पास, कोरबा में किया जा रहा है।
शिविर की जानकारी
दिनांक: 18 अगस्त 2026, मंगलवार
समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: श्रीपरशुरामाय भवन, दुरपा रोड, मेहर वाटिका के पास, कोरबा
आयोजकों ने आमजन से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर समय निकालकर शिविर में पहुंचे और उपलब्ध निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लें।









