इनरव्हील क्लब ऑफ कोरबा ने पावर सिटी कॉलोनी, जमनीपाली में किया वृक्षारोपण

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ कोरबा द्वारा पावर सिटी कॉलोनी, जमनीपाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने का सतत प्रयास है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ कोरबा की पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और पौधारोपण अभियान को सफल बनाया।

About The Author