• nagardarpannews

CG Road Accident : 20 सवारियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, हादसे में 2 की मौत और कई घायल

बलरामपुर। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। करौंधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के वक्त पिकअप में करीब 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में करीब 20 लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान करौंधा थाना क्षेत्र में वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पिकअप सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

9 घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही करौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में दो महिलाओं की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान—

  • सुरजमणि पति बालेश्वर (40 वर्ष)
  • किरण पति कपिल (30 वर्ष)

के रूप में हुई है। दोनों देवरी, थाना करौंधा की रहने वाली बताई गई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह और पिकअप में सवार लोगों की संख्या समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author