मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी की चपेट में आया युवक; कटा पैर

कोरबा। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की लापरवाही उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पवन टॉकीज फाटक के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बरमपुर निवासी रोशन पटेल (22 वर्ष) मोबाइल पर बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।

About The Author