कोरबा में 8 फीट के अजगर ने मचाई दहशत, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

कोरबा। जिले के दादर में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले के दौरान शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेले के पास बिजली के तार पर करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही कोरबा वन मंडल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी जितेंद्र सारथी के नेतृत्व में राजू बर्मन, राकेश मानिकपुरी, साहिल और बॉबी ने सावधानीपूर्वक भीड़ को दूर हटाकर अजगर का रेस्क्यू शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बिजली के तार से सुरक्षित उतारा गया। वन विभाग की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें अजगर स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

इस दौरान वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से मेले में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

About The Author