जिला प्रशासन ने “एक पेड़ माँ के नाम – रन फॉर ग्रीन” अभियान में सहभागिता हेतु रोटरी क्लब कोरबा को किया सम्मानित

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम – रन फॉर ग्रीन” अभियान में रोटरी क्लब कोरबा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में रोटरी क्लब कोरबा की उल्लेखनीय भागीदारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्लब को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष रोटेरियन सतनाम सिंह मल्होत्रा, सचिव रोटेरियन मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन निकेश अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मनीष अग्रवाल, रोटेरियन पारस जैन, रोटेरियन विनोद जालान, रोटेरियन रमेश गुप्ता, रोटेरियन अखिलेश शर्मा एवं डॉ. संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब कोरबा ने जिला प्रशासन के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ कोरबा के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।

About The Author