कोरबा : देर रात गुंडे-बदमाशों के घर पहुंची पुलिस, दी सख्त चेतावनी
कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत देर रात गुंडे, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 में जिला बदर के लिए जिला दंडाधिकारी को भेजे गए प्रतिवेदनों में शामिल व्यक्तियों के घर पहुंचकर सत्यापन किया और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अपराध करने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।









