प्रदेश भाजपा के व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में प्रेम मदान को मिली जिम्मेदारी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। इसी क्रम में कोरबा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी प्रेम मदान को प्रदेश भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति से कोरबा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यावसायिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रेम मदान को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम मदान अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में व्यावसायिक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व एवं योगदान से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।









