निगम के स्वयं के पेट्रोल पम्प स्थापना का मार्ग प्रशस्त, अब निगम के वाहनों को डीजल, पेट्रोल हेतु वि भिन्न पेट्रोल पम्पों का नहीं लगाना पडे़गा चक्कर

कोरबा 01 जुलाई 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के स्वयं के पेट्रोल पम्प की स्थापना का मार्ग अब प्रशस्त हो चुका है तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा पेट्रोल पम्प स्थापना हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है। आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने यह सहमति पत्र सौपा। निगम के स्वयं का पेट्रोप पम्प स्थापना से निगम के वाहनों को डीजल पेट्रोल हेतु विभिन्न पेट्रोल पम्पों का चक्कर नहीं लगाना पडे़गा, समय एवं दूरी की बचत होगी, वहीं इससे निगम को लगभग 36 से 40 लाख रूपये की सालाना बचत भी होगी।


यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने वाहनों के बेडे़ के लिये सुगम रूप से पेट्रोल डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के मद्देनजर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम का अपना स्वयं का पेट्रोल पम्प की स्थापना किये जाने का सराहनीय कदम उठाया गया है। यहॉं बताना लाजिमी होगा कि इस दिशा में पूर्व के अनेक वर्षो से निगम द्वारा प्रयास किये जा रहे थे किन्तु सफलता नहीं मिल रही थी, अब निगम प्रशासन के इस प्रयास को सफलता मिली है। पेट्रोल पम्प स्थापना हेतु निर्धारित मानदण्डों की पूर्ति सुनिश्चित कराते हुये निगम द्वारा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड से पम्प स्थापना हेतु कार्पोरेशन की सहमति व इस हेतु आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया था, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है, कार्पोरेशन के अधिकारियों ने आज निगम के मुख्य कार्यालय साकेत भवन में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को उक्त आशय का पत्र सौपा तथा निगम के स्वयं के पेट्रोल पम्प स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया। उक्त पेट्रोल पम्प सीएसईबी चौक के समीप स्थित निगम के मुख्य केन्द्रीय भण्डारगृह परिसर में स्थापित किया जायेगा। सहमति पत्र प्रदान किये जाने के अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक सेल्स बिलासपुर क्षेत्र आर्नव चटर्जी, उप महाप्रबंधक मार्केटिंग रमेन्द्र बर्मन, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी कोरबा शुभम पायरा एवं मार्केटिंग मेनेजर महेश गुईंग आदि उपस्थित थे।
लगभग 36 से 40 लाख रू. की होगी सालाना बचत – यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा विभिन्न नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने हेतु छोटे-बडे़ वाहनों के एक बडे़ बेडे का उपयोग किया जा रहा है, इन वाहनों की संख्या लगभग 150 है, जिसमें ट्रक, डम्पर, जेसीबी, टेªक्टर, कार, जीप सहित अन्य छोटे-बडे़ वाहन शामिल हैं। इन वाहनों में विभिन्न निजी पेट्रोल पम्पों से तेल भराये जाने के स्थान पर जब निगम के स्वयं के पेट्रोल पम्प से डीजल पेट्रोल भरा जायेगा, तो लगभग 36 लाख रूपये से 40 लाख रूपये की सालाना बचत निगम को होगी तथा यह राशि नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी हेतु उपयोग की जा सकेगी।
डीजल पेट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक व सी.एन.जी. सिस्टम भी – केन्द्रीय भण्डारगृह परिसर में प्रस्तावित पेट्रोल पम्प स्टेशन में डीजल पेट्रोल पम्पों के साथ ही ई.व्ही. चार्जिंग प्वाइंट एवं सी.एन.जी. सिस्टम भी रहेगा, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन द्वारा उक्त स्थल पर 02 नग डीजल पम्प, 01 नग पेट्रोल पम्प, दो व चार पहिया वाहनों के लिये ईव्ही चार्जिंग प्वाइंट 01 नग तथा सीएनजी सिस्टम 01 नग की स्थापना की जायेगी, जिसके लिये 1260 वर्गमीटर जमीन का उपयोग किया जायेगा।
समाचार
आयुक्त पहुंचे प्रेस क्लब, परिसर के विकास हेतु तत्काल सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने अधिकारियों को दिये निर्देश
( उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रेस क्लब के विकास व विस्तार हेतु की थी 40 लाख रू. की घोषणा, अब घोषणा को पहनाया जायेगा अमलीजामा )
कोरबा 01 जुलाई 2026 – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय बुधवार की सुबह कोरबा के तिलक मार्ग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे, क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों के प्रेस क्लब की आवश्यकताओं एवं परिसर के विकास, विस्तार व सौदंर्यीकरण से जुड़ी जरूरतों पर चर्चा करते हुये निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तत्काल प्रेस क्लब के सम्पूर्ण परिसर का विस्तृत सर्वे कर प्रेस क्लब के विस्तार, विकास व सौंदर्यीकरण का समुचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवंागन ने कोरबा प्रेस क्लब के विकास व विस्तार हेतु 40 लाख रूपये प्रदान किये जाने की घोषणा की थी। उद्योग मंत्री श्री देवांगन की उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार की सुबह प्रेस क्लब पहुंचकर सम्पूर्ण परिसर का सघन रूप से जायजा लिया, इस दौरान उन्होने कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों व सदस्यों से क्लब के विस्तार व विकास से जुडे़ विभिन्न विषयों पर लंबी चर्चा की तथा उनके सुझावों को गौर से सुना, इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा क्लब की प्राथमिकताओं और आवश्यक जरूरतों से उन्हें अवगत कराया गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने मौके पर उपस्थित निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रेस क्लब परिसर में आवश्यक विस्तार कार्य, वहॉं के विकास व सौंदर्यीकरण किये जाने के संबंध में सम्पूर्ण परिसर का सघन रूप से सर्वे करें ताकि प्रेस क्लब को बेहतर व आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिये आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जा सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी तथा प्रबंध कार्यकारणी सदस्य नवाब हुसैन, पार्षद पंकज देवंागन, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अभियंता सोमनाथ डेहरे व विनोद गांेड़, स्वच्छता निरीक्षक सचीन्द्र थवाईत आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author