सुमीत ज्वेलर्स लेकर आया “बैंगल एंड मंगलसूत्र फेस्टिवल”, ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स
कोरबा। विवाह एवं शुभ अवसरों के लिए आभूषणों की खरीदारी को खास बनाने के उद्देश्य से सुमीत ज्वेलर्स द्वारा “बैंगल एंड मंगलसूत्र फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ऑफर 4 जुलाई से 10 जुलाई तक सभी शाखाओं में उपलब्ध रहेगा।
फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को नए 22 कैरेट मंगलसूत्र पर मात्र 7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का लाभ मिलेगा। साथ ही पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू, 22 कैरेट शुद्धता की गारंटी तथा आकर्षक एवं एक्सक्लूसिव डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला भी उपलब्ध रहेगी।
सुमीत ज्वेलर्स ने बताया कि यह विशेष ऑफर उन ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर है, जो नए डिजाइनों के मंगलसूत्र एवं बैंगल खरीदने या पुराने आभूषणों को एक्सचेंज कर नए आभूषण लेना चाहते हैं।
यह ऑफर सुमीत ज्वेलर्स की रायपुर, दुर्ग, नवापारा, राजनांदगांव एवं कोरबा स्थित सभी शाखाओं में 4 जुलाई से 10 जुलाई तक लागू रहेगा। संस्था ने ग्राहकों से इस सीमित अवधि के विशेष फेस्टिवल का लाभ उठाने की अपील की है।









